[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी सफलता, स्मैक तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी सफलता, स्मैक तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार
कुचेरा  (तेजाराम लाडणवा)
अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर नागौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना कुचेरा की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी मनोज सांसी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नागौर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी एवं वृत्ताधिकारी मूंडवा हरीराम जाखड़ के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना कुचेरा के थानाधिकारी हबीब खां तथा विनोद कुमार आरपीएस (प्रो.) के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना कोतवाली नागौर के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली नागौर पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज सांसी के कब्जे से 13.49 ग्राम स्मैक (हेरोईन) जब्त की गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी मादक पदार्थ फेंककर फरार हो गया था, तभी से वह वांछित चल रहा था।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस थाना कुचेरा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now