
एडवोकेट जगदीश सारस्वत के नेतृत्व में मेड़ता सिटी में होगा कार्यक्रम
मेड़ता सिटी।
UGC एक्ट को लेकर उत्पन्न असंतोष के चलते सवर्ण समाज द्वारा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में कल दिनांक 30 जनवरी 2026 को दोपहर 1.30 बजे राष्ट्रपति महोदया एवं प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी महोदय, मेड़ता सिटी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एडवोकेट जगदीश सारस्वत, मेड़ता सिटी ने बताया कि UGC एक्ट की कुछ धाराएं शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक समरसता एवं युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि समाज का यह दायित्व है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाए।
एडवोकेट सारस्वत ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन, अधिवक्ता, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने मेड़ता सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त सवर्ण समाज के बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Author: aapnocitynews@gmai.com




