[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

घरेलू हिंसा, मातृ स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य के दुष्प्रभावों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

SHARE:


रा.बा.उ.मा.विद्यालय फुलेरा में छात्राओं को सिविल जज ने दी जानकारी।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया के निर्देशन में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीशक्र.सं. 1 ) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के निर्देशानुसार सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, जयश्री लमोरिया द्वारा रा. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलेरा में प्रारम्भिक गर्भावस्था और मातृ स्वास्थ्य मुद्दों, मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा और जबरन श्रम के दुष्प्रभावों पर विधिक जानकारी दी।

इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बना रहे इसलिए प्रत्येक विधार्थी को अपने घर के आस-पास पौधे लगाने चाहिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

ब्लाक मुख्य चिकित्सा धिकारी डा० राज चौधरी द्वारा प्रारम्भिक गर्भावस्था और मातृ स्वास्थ्य मुद्दों, मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए मुस्कान राजस्थान री, मुस्कान आयुष्मान री, मातृ वंदना योजना, मां वाउचर योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ एवं शिशु दर को घटाने के लिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित व उनकी सामान्य व गम्भीर बीमारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।


लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर जानकारी देते हुए कहा कि मानसिक रोगियों को प्रॉपर ट्रीटमेंट नहीं हो पाता, मानसिक रोगियों को डाक्टर द्वारा बताए गए तरीके से दवाई दी ही नहीं जाती,मानसिक रोग आनुवंशिक नहीं होता आदि से संबंधित जानकारी दी गई।जबकि शिविर में समाजसेवी पूनम कुमावत ने उपस्थित विद्यालय की छात्राओं को बताया कि पूर्व वक्ताओं ने महिलाओं की जीवनचार्य एवं उपयोगी,अनुपयोगी जानकारी को अपने जीवन में उतार लें और उन पर अमल करें तो महिलाओं का जीवन सफल होगा।

पूनम ने आयोजन कर्ताओं का आभार व्यक्त किया। तथा ऐसे समाज सेवी कार्यक्रमों में सहयोग करने का भी कहा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हैल्प लाईन 15100, साइबर हैल्प लाईन 1930 एवं गरिमा हैल्प लाईन 1090 से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पैरा लिगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल, विधालय प्रधानाचार्य नवीता वर्मा, उप प्रधानाचार्य अनीता विक्टर, विधालय स्टाफ  मनोहर सिंह, मीनाक्षी मीणा, सपना देवी, अर्जुन सिंह मीणा, ललीता कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now