[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजसखी मेले का धूमधाम से आगाज: स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प ने मचाई धूम

SHARE:

नागौर, (तेजाराम लाडणवा)

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के अधीन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय राजसखी मेले का शुभारंभ जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने धूमधाम से किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद कुमार जाखड़ और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत भी उपस्थित रहे।मेला 28 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा, जिसमें राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों का प्रदर्शन हो रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक एवं एसीईओ रणजीत ने बताया कि स्टॉलों पर परिधान, जूट आइटम्स, फिनाइल साबुन, अगरबत्ती, हैंडवॉश, किचन मसाला, अचार, घरेलू सजावटी सामान, कपड़े के बैग, कशीदाकारी वस्तुएं, मोचड़ी गोरबंदी, महिला श्रंगार सामग्री, कठपुतलियां, बाजरे के बिस्किट और नमकीन जैसे अनेक उत्पाद उपलब्ध हैं।इसके अलावा, मेले में चाट, पकौड़े, कचौड़ी, समोसा, भेलपुरी और पानीपुरी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन भी स्टॉल्स पर सजाए गए हैं, जो ग्रामीण महिलाओं की कारीगरी और स्वाद का अनूठा संगम पेश कर रहे हैं।शुभारंभ समारोह में जिला कलक्टर ने 61 स्टॉल्स का दौरा किया, उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की और सभी समूह महिलाओं को उत्साह से प्रोत्साहित किया। मेले में नागौर जिले के सभी क्लस्टर्स के साथ ही हनुमानगढ़, गंगानगर समेत अन्य जिलों से सैकड़ों सखियां पहुंची हैं, जिन्होंने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों से स्टॉल सजाए हैं। यह मेला ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now