
मेड़ता पंचायत समिति के ग्राम देशवाल में गणतंत्र दिवस का 77वां राष्ट्रीय पर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास और देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थाप्रधान मोतीलाल घेटला के नेतृत्व में ध्वजारोहण हुआ तथा परेड की सलामी दी गई।
मुख्य अतिथि अर्जुनराम कासनियां, वरिष्ठ अतिथि घासीराम चौधरी, युवा उद्यमी रवि मण्डा, समाजसेवी चेतनराम, विजय सिंह भोमियां, विद्यालय प्रबंधक देवकिशन सारण, भामाशाह विजयराम सारण एवं सफी मोहम्मद गोरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
सैकड़ों ग्रामीणों व मेहमानों की मौजूदगी में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, नाटक, कविताएं, भाषण व समूह गायन प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
शिक्षा एवं नशा मुक्ति पर प्रेरक उद्बोधन
प्रधानाचार्य मोतीलाल घटेला ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में शिक्षा के महत्व एवं नशा मुक्ति अभियान पर जोर देते हुए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को नई दिशा देती है।
विद्यालय विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं
समारोह के दौरान ग्राम विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष अर्जुनराम कासनियां एवं घासीराम चौधरी ने विद्यालय प्रांगण में टीन शेड निर्माण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वहीं समाजसेवी विजय सिंह भोमिया द्वारा दूर-दराज ढाणियों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए टेम्पो किराया वहन करने की घोषणा की गई।
बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय स्टाफ द्वारा ₹5100/- नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई। इसी के साथ विद्यालय विकास हित में और भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।

Author: aapnocitynews@gmai.com




