[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

समाज को एक सूत्र में पिरोने वाले भाकर राम लारना, राष्ट्रीय अधिवेशन से लेकर गणतंत्र दिवस तक, एकता के सूत्रधार बने समाज के प्रेरणा स्तंभ

SHARE:

अधिवेशन में परिवार की प्रतिभाओं का सम्मानित करते हुए


हैदराबाद/राजस्थान (एजेंसी)।
अखिल भारतीय लाडणवा, लारना एवं लाडूणा परिवार के संरक्षक, प्रमुख भामाशाह तथा कुमावत समाज ट्रस्ट हैदराबाद के अध्यक्ष भाकर राम लारना के नेतृत्व में समाज आज एक नई ऊर्जा, नई दिशा और सशक्त संगठनात्मक स्वरूप की ओर अग्रसर है। चाहे कुलदेवी आशापुरा माताजी के दरबार में आयोजित ऐतिहासिक राष्ट्रीय अधिवेशन हो या हैदराबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य आम सभा एवं ध्वजारोहण समारोह, हर मंच पर भाकर राम लारना समाज को एकता के सूत्र में पिरोते नजर आए।
हजारों परिवार एक जाजम पर, रचा गया इतिहास
कुलदेवी आशापुरा माताजी के पावन मंदिर प्रांगण में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से हजारों की संख्या में लाडणवा-लारना-लाडूणा परिवारों ने सहभागिता निभाई। वर्षों से बिछड़े समाजबंधुओं को एक मंच और एक जाजम पर लाने का ऐतिहासिक कार्य भाकर राम लारना के नेतृत्व में संभव हुआ, जिसे समाज के इतिहास में मील का पत्थर माना जा रहा है।
कुलदेवी के दरबार में विशाल भक्ति संध्या
राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर कुलदेवी आशापुरा माताजी के दरबार में भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन और आराधना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समाजजनों ने माताजी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की एकता, उन्नति और समृद्धि की कामना की।
प्रतिभा सम्मान से युवाओं को मिली प्रेरणा
अधिवेशन के दौरान परिवार के राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक एवं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इससे परिवार की युवा पीढ़ी में आगे बढ़ने और परिवार एवं सेवा से जुड़ने की प्रेरणा मिली।
गणतंत्र दिवस पर हैदराबाद में भव्य आयोजन
इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुमावत समाज ट्रस्ट हैदराबाद की आम सभा एवं ध्वजारोहण समारोह मलारदेवपल्ली स्थित निर्माणाधीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण का नेतृत्व स्वयं ट्रस्ट अध्यक्ष भाकर राम लारना ने किया, जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ। समारोह में ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
“एकता, संगठन और सेवा ही समाज की शक्ति” – भाकर राम लारना
आम सभा को संबोधित करते हुए भाकर राम लारना ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संगठन और सेवा भावना में निहित है। उन्होंने सभी वर्गों से मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान किया तथा शिक्षा, संस्कार, रोजगार और सामाजिक सहयोग के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
युवाओं और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी
उपाध्यक्ष जोगाराम बाकरेचा एवं राणाराम खुदाल ने युवाओं से संगठन से जुड़ने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सचिव संजय कुमार बाकरेचा ने ट्रस्ट की गतिविधियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।
सहसचिव मिश्रीलाल अडाणिया, संगठन मंत्री तुलसीराम, श्यामलाल, पारसमल, गोकलराम बाकरेचा, प्रचार मंत्री बाबूलाल खुदाल, कोषाध्यक्ष मंगाराम मानणिया एवं परामर्शदाता सुगनचंद बाकरेचा सहित अनेक वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल दिया।
राजस्थान से हैदराबाद तक समाज सेवा की मिसाल
राजस्थान से पधारे पूर्व सरपंच सिरदार राम पिलोदिया एवं अमरराम जकिया ने समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में राधे-राधे ग्रुप हैदराबाद के संयोजक रामप्रकाश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं मनोज शर्मा का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प
आम सभा एवं राष्ट्रीय अधिवेशन दोनों मंचों से यह संकल्प लिया गया कि लाडणवा-लारना-लाडूणा परिवार और कुमावत समाज ट्रस्ट हैदराबाद समाज संगठन को और अधिक मजबूत करेगा, युवा पीढ़ी को शिक्षा-संस्कारों से जोड़ेगा तथा सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का निरंतर विस्तार करेगा।
यह पूरा आयोजन इस बात का सजीव प्रमाण बना कि भाकर राम लारना आज केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली एक विचारधारा और नेतृत्व का नाम बन चुके हैं।

राव जी के बही की पूजन करते हुए परिवारजन
अखिल भारतीय लाडणवा,लारना,लाडूणा परिवार के राष्ट्रीय अधिवेशन आशापुरा नाडोल
नाडोल माताजी के मंदिर प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन
अधिवेशन में भामाशाहों का सम्मान करते हुए

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now