

नागौर (तेजाराम लाडणवा)
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय खेल स्टेडियम नागौर में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनीष जैन को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने तथा सामाजिक सेवाओं में योगदान देने वाले 89 प्रतिभागियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉ. जैन को विभागीय दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, सरकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शनी आयोजित करने, शिविरों की कवरेज करवाने एवं सूचना प्रसार के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की मंत्री मंजू बागमर, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा डॉ. जैन को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से योजनाओं व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की भूमिका को जिला प्रशासन ने सराहनीय बताते हुए प्रशंसा व्यक्त की।

Author: aapnocitynews@gmai.com




