[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेल के प्रमुख कर्मी टी एम सी स्टाफ की संरक्षा सेमिनार सम्पन्न।

SHARE:


  रेलकर्मी अपना कार्य पूरी निष्ठा एवं क्षमता संरक्षा से सुनिश्चित करें: मुख्य इंजी.एमके गर्ग
फुलेरा (दामोदर कुमावत) नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे इंप्लाईज यूनियन के तत्वाधान  में 26 जनवरी 2026 को  सामुदायिक भवन गणपति नगर जयपुर में रेलवे “टीएमसी स्टाफ” की संरक्षा सेमिनार एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य वक्ता यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने ट्रैक मशीन स्टाफ के हितों  लिए यूनियन द्वारा किए कार्यों के बारे में एवं 8 वे वेतन आयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं पूरे जोन से कार्यक्रम में शरीक होने वाले सभी साथियों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी एवं संरक्षा नियमो का पालन करते हुए अपने कर्तव्य के निर्वहन की सलाह दी। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में यूनियन के प्रयासों से ट्रैक मशीन स्टाफ में लगभग लगभग तीन सौ कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है,

जिसके कारण संगोष्ठी में खुशनुमा माहौल था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य इंजीनियर मनोज कुमार गर्ग ने यूनियन के  सकारात्मक सहयोग एवं मजबूत औद्योगिक संबंधों की सराहना करते हुए टीएमसी स्टाफ के लिए प्रक्रियाधीन कार्यों के बारे में बताया एवं आव्हान किया कि रेलकर्मी अपना कार्य पूरी निष्ठा एवं क्षमता संरक्षा का सुनिश्चय हुए करे। संगोष्ठी में वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर जितेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र पाल , जितेंद्र कुमार मंगल, हंसराज यादव , कृष्ण सिंह धामस्या ने ट्रैक मशीन स्टाफ की मौजूदा समस्याओं को प्रशासन एवं यूनियन के समक्ष रखा एवं महामंत्री कॉम मुकेश माथुर तथा मुख्य इंजीनियर का पिछले वर्ष लगभग तीन सौ कर्मचारियो के पदोन्नति कार्य के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।  ट्रैक मशीन स्टाफ की जोनल लेवल पर इस तरह की यह अभी तक के इतिहास में पहली संगोष्ठी थीं। संगोष्ठी को यूनियन के मंडल अध्यक्ष के एस अहलावत, मंडल मंत्री राकेश यादव , सहायक महामंत्री राजीव सारण  द्वारा भी संबोधित किया गया, मंच संचालन गजानंद शर्मा द्वारा किया गया जबकि अध्यक्षता महेंद्र शर्मा ने की। संगोष्ठी को सफल बनाने में गजानंद शर्मा , श्याम लाल यादव, सोहन लाल यादव , कृष्ण सिंह धामस्या का विशेष योगदान रहा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now