[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

प्रजापति कुम्हार समाज में रिश्तों की चिंता होगी दूर — जोधपुर में होने जा रहा अखिल भारतीय स्तरीय प्रजापति कुमार समाज  युवक–युवती परिचय सम्मेलन

SHARE:


शिक्षित युवा, योग्य युवतियां… पर रिश्तों का संकट

समाधान की राह में जोधपुर का ऐतिहासिक “पसंदगी मेला”

हर घर की आवश्यकता

योग्य रिश्ते प्रजापति समाज का अखिल भारतीय स्तरीय प्रजापति समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन जोधपुर में

समाज का आधुनिक कदम: रिश्तों के लिए गूगल फॉर्म व डिजिटल व्यवस्था के साथ चयन प्रक्रिया


जोधपुर  (तेजाराम लाडणवा)
समाज में शिक्षित एवं योग्य युवक–युवतियों की बढ़ती संख्या के बावजूद उपयुक्त रिश्तों की कमी आज भी अनेक परिवारों के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। इस महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कुम्हार (प्रजापति) समाज द्वारा  युवक–युवती परिचय सम्मेलन (पसंदगी मेला) का आयोजन 5 अप्रैल 2026, रविवार को श्री विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल (जांगड़े भवन), शास्त्री नगर, दल्लेखां चौराहा के पास, पाल रोड, जोधपुर में किया जा रहा है।


कार्यक्रम के रंगीन बैनर का विमोचन  रातानाडा स्थित भगवान गणेश मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। उसके पश्चात रामदेवरा चांदपोल स्थित संत अमृत राज जी महाराज के सान्निध्य में सम्मेलन के गूगल फॉर्म का विमोचन भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक युवक–युवतियां डिजिटल माध्यम से सहज पंजीकरण कर सकें। डिजिटल मॉडल को समाज ने आधुनिक समय की जरूरत बताते हुए सराहा।


संस्थान अध्यक्ष श्रवण कुमार ऐणिया ने बताया कि समाज में आज पढ़े-लिखे, स्थापित एवं योग्य युवाओं-युवतियों की कमी नहीं है, परन्तु संवाद व चयन प्रक्रिया में व्यवस्थित मंच की कमी के कारण विवाह योग्य युवाओं के माता-पिता को वर्षों तक उपयुक्त रिश्ते नहीं मिल पाते। इसी कारण इस सम्मेलन को हर घर की आवश्यकता मानते हुए समाज के प्रबुद्धजनों ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम की तैयारियों में आकाशवाणी के वरिष्ठ लोक गायक कालूराम प्रजापति वरिष्ठ संयोजक हीरालाल ब्रांधणा, मुख्य सलाहकार महेन्द्र मावर, संयोजक बुद्धाराम प्रजापति, महासचिव रामप्रसाद दुर्बल, सचिव राजकुमार कवाड़िया, सह सचिव राहुल कारगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशोर सोतवाल, उपाध्यक्ष रामस्वरूप निम्बिवाल, दूदाराम चकेनिया, भागीरथ प्रजापत, भंवरलाल हाटवा, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल प्रजापत, सह कोषाध्यक्ष फतेहराज घोड़ेला, प्रशांत चांदोरा, पंकज घोड़ेला, सह संयोजक शंकरलाल प्रजापत, धनराज टाक, भंवरलाल मालवीय, राजेन्द्र कुमार प्रजापत, प्रचार मंत्री छगन भाषा सहित समाज के कई प्रबुद्ध सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
सभी समाजजन से इस ऐतिहासिक और उपयोगी आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now