

मेडतासिटी (तेजाराम लाडणवा)
नागौर जिले में अवैध बजरी खनन/परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना जसनगर एवं जिला क्यूआरटी टीम नागौर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के वाहन एवं सामग्री जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
देर रात करीब 3 बजे गस्त के दौराने ग्राम रोहिसा के बाहर सरहद लूनी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन का पता लगने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी राजूराम पुत्र रेवतराम (31) निवासी उचाईडा, थाना खाटूबड़ी, जिला नागौर को गिरफ्तार कर एक जेसीबी, दो कैम्पर गाड़ियां एवं बजरी से भरे पांच डम्पर जब्त किए गए।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी एवं वृत्ताधिकारी रामकरण सिंह मलिंडा के सुपरविजन में पुलिस उप निरीक्षक राजमल , थाना प्रभारी जसनगर व क्यूआरटी टीम नागौर द्वारा की गई।
जब्त वाहनों में एक जेसीबी व पांच डम्परों के साथ दो कैम्पर वाहन शामिल हैं। बरामद वाहनों की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने थाना जसनगर पर प्रकरण संख्या 12/2026 दिनांक 26.01.2026 को धारा 303(2), 112(2) बीएनएस 2023 एवं 4/21 एमएमआरडी एक्ट में दर्ज किया है। वाहन मालिकों व चालकों की तलाश जारी है।
टीमें रहीं शामिल
जसनगर पुलिस टीम — राजमल उ.नि., प्रहलाद सिंह हैडकानि, सहीपाल कानि, मंगलाराम चालक
जिला क्यूआरटी टीम नागौर — भोजराज हैडकानि, रामरतन हैडकानि, सुरेन्द्र (2), अशोक, मोनेन्द्र, हरिराम चालक शामिल रहे।


Author: aapnocitynews@gmai.com




