
मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
लव–कुश नगर व कोमल नगर क्षेत्र में नाला निर्माण एवं सड़क विकास कार्यों का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। बारिश के दौरान जलभराव व अव्यवस्थित आवागमन से जूझ रहे क्षेत्रवासियों ने इस कार्य पूर्ण होने को राहतभरा कदम बताया।
कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, नगरपालिका अध्यक्ष शोभा देवी लाहोटी, पूर्व चेयरमैन पवन कुमार परताणी, अधिशाषी अधिकारी रामरतन चौधरी, सहित नगरपालिका मण्डल के पार्षदगण अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षद राजेन्द्र सांखला ने बताया कि नाला निर्माण एवं सड़क कार्य पूर्ण होने से लव–कुश नगर और आसपास के हिस्सों में जल निकासी व्यवस्थित होगी तथा सड़क मार्ग पर आवाजाही में सुगमता आएगी। सांखला ने कहा कि आधारभूत सुविधाओं का विस्तार नगरपालिका की प्राथमिकता में है, जिससे आमजन को दिक्कतों से राहत मिल सके।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने कार्य की सराहना की और क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

Author: aapnocitynews@gmai.com




