[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा में गणतंत्र दिवस की धूम। विधायक ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में डूबा नगर।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत) देशभर के साथ फुलेरा कस्बे में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गर्व के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह नगर के स्कूल मैदान में आयोजित हुआ, जहाँ तिरंगे की आन-बान और शान के बीच छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।मुख्य समारोह: क्षेत्रीय विधायक विद्याधर सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने की।


रेलवे ग्राउंड पर ADEN संजय पूनिया ने ध्वजारोहण किया। जहां पर रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक सुरेश कुमार मीणा एवं सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने सलामी दी।तथा एडीएन संजय पूनिया ने रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक की ओर से प्रगति का संदेश दिया।

इस मौके पर रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं, स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने स्टेशन कार्यालय पर तिरंगा फहराया।
भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कांग्रेस कार्यालय पर विधायक विद्याधर सिंह चौधरी झंडा फहराया। गांधी चौक में थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने और दैनिक रेल यात्री संघ कार्यालय पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मीणा ने झंडा फहराया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (ढाणी कारीगरान) में वरिष्ठ पत्रकार दामोदर कुमावत और राजकुमार देवाल ने ध्वजारोहण किया।


कलम के सिपाहियों का सम्मान:
इस अवसर पर समाज उत्थान और पत्रकारिता में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए फुलेरा के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका मंडल और उपखंड प्रशासन (SDM ऋषि राज कपिल) द्वारा पत्रकार संघ के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर नवाजा गया।जिनमें संरक्षक रामजीलाल शर्मा, अध्यक्ष महेश दाधीच, महासचिव दामोदर कुमावत, उपाध्यक्ष राजकुमार देवाल, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश पारीक, प्रवक्ता योगेंद्र गहलोत और मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा।


मुख्य समारोह में विद्यार्थियों  द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों में देशभक्ति का जोश भर दिया। चारों तरफ ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा फुलेरा गुंजायमान रहा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now