
फुलेरा (दामोदर कुमावत) नीम रोड स्थित सेठ हरिकिशन सोमानी आदर्श विद्या मन्दिर में 77 वा गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नंदकिशोर प्रजापत ,भागचंद होदकास्या, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश दायमा, निरंजन सूत्रकार, उमाशंकर व्यास, प्रधानाचार्य भगवान सहाय कुमावत ने मां शारदा व भारती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दी जिससे अभिभावक गणो ने उत्साहित हो कर विद्यालय भवन को तालियो से गुंजायमान किया। इस मौके पर ओम प्रकाश दायमा ने बताया कि विद्या मंदिर शिक्षा के साथ- साथ संस्कार देने में भी उत्कृष्ट रहा है यहां का वातावरण संस्कारक्षम बनाने के लिए सभी शिक्षक प्रयासरत रहते हैं

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्या मंदिर के 700 छात्र छात्रा उपस्थित रहे व 600 अभिभावको ने अपनी पूरी सहभागिता निभाई कार्यक्रम के अंतर्गत निरंजन सूत्रकर ने उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र छात्रों को निरंतर प्रोत्साहित करने के बारे में बतलाया,

इसी कड़ी में उमाशंकर व्यास ने बालक बालिकों को मोबाइल से दूर रखने हेतु अभिभावको को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार व मिठाई वितरण किया गया तथा प्रधानाचार्य भगवान सहाय कुमावत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Author: Aapno City News




