

आयकर विभाग ने प्रशस्ति-पत्र देकर सेवाओं व समर्पण की की सराहना
मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा )
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागौर आयकर विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मीरा जयंती महोत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर सलाहकार चंद्र प्रकाश बिरला को उनके विशिष्ट योगदान, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान आयकर कार्यालय नागौर की ओर से बिडला को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके कार्यों तथा विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
आयकर अधिकारी प्रदीप कुमार पारीक द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया कि बिरला ने अपने आयकर सलाहकार के रूप में सदैव विभाग का गौरव बढ़ाया है। उनके व्यवहार में शालीनता, कार्य के प्रति गंभीरता और विभागीय प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। राष्ट्रीय पर्वों के दौरान उनके द्वारा दिए गए सहयोग तथा विशेष सेवाओं को भी उल्लेखनीय बताया गया।
प्रशस्ति-पत्र में बिडला के उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए विभागीय समर्पण व कर्त्तव्यनिष्ठा को उच्च मूल्य बताया गया।
चंद्र प्रकाश बिडला पूर्व में मीरा जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष पद सहित बिडल माहेश्वरी समाज में अनेक पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में भी शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय रहकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
स्थानीय समाजजनों ने बिडला को मिले इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।

Author: aapnocitynews@gmai.com




