
मेड़ता सिटी के समीप ग्राम नेतड़िया में दादू संप्रदाय की वाणी और साधना से अभिभूत वातावरण में आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को विराट संत सम्मेलन एवं भूमि पूजन का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन की प्रेरणा व संकल्प संत स्वामी पुरखाराम दादू द्वारा लिया गया।
31 जनवरी को नरना के महंत ओमदास महाराज, भोलाराम जी की देवरी धाम के महंत रमैया दास महाराज तथा पौधाम धाम के महंत 108 रामनिवास दास महाराज के सानिध्य में संत सम्मेलन संपन्न होगा। रात्रि को सज्जन राम महाराज व पीराराम महाराज (को धाम जाजडवाड़ा) के मुखारविंद से दादू वाणी, भजन व प्रवचन की अमृतधारा बहेगी।
1 फरवरी, माघ सुदी पूर्णिमा को प्रात: 11:15 बजे दादू दयाल आश्रम एवं हनुमान मंदिर की भूमि पूजन वैदिक विधि व मंत्रोच्चारण के साथ की जाएगी।
ग्राम नेतड़िया में दो दिवसीय आयोजन को लेकर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। साधु-संतों व भक्तगण की व्यापक उपस्थिति की संभावना के साथ भूमि पूजन उपरांत प्रसादी का भी आयोजन रहेगा।

Author: Aapno City News




