[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मेड़ता में उपखंड स्तरीय सम्मान समारोह सम्पन्न

SHARE:

राष्ट्रीय मतदान दिवस


मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेड़ता में उपखंड स्तरीय मतदान दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय मेड़ता सिटी में आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार  राम सिंह गुर्जर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल रविंदर ने की।
कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों के दौरान उत्कृष्ठ योगदान देने वाले BLO व सहायक BLO सहित 20 कार्मिकों को उपखंड स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें मतदाता जागरूकता प्रमाण-पत्र एवं मतदाता पत्र भेंट किए गए।
मुख्य अतिथि राम सिंह गुर्जर ने कहा कि “मेरा भारत, मेरा वोट” अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का हर नागरिक अपने मतदान के अधिकार का उपयोग कर सके। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में आप सभी कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, आप सभी बधाई के पात्र हैं।”
इस अवसर पर नव मतदाताओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई तथा लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन निर्वाचन विभाग के सीताराम ने किया।
समापन में मुख्य अतिथि ने सभी सम्मानित कार्मिकों को शुभकामनाएँ देते हुए आगामी निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now