
मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आगामी 25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिलेभर में गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा।
मेड़ता ब्लॉक स्तरीय मुख्य समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेड़ता सिटी में आयोजित होगा, जिसमें मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक आस्थाओं का संबल तथा नवीन मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।
शपथ कार्यक्रम:
समारोह में प्रातः 11 बजे उपस्थित विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी एवं समाजजन मतदाता शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान की परंपरा का सम्मान करने, लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा भेदभाव से परे निर्भीक मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया जाएगा।
सम्मानित होंगे अधिकारी व सहायक कार्मिक:
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मेड़ता शहरी क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय दायित्व निभाने वाले सुपरवाइजर्स एवं बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से दिनेश कुमार (व्याख्याता), रामाकिशन (व्याख्याता), जगदीश कापडिया (व्याख्याता), रघुवीर सिंह राठौड़ (अध्यापक), मनीष शर्मा (पूर्व सहायक बीएलओ), रामनिवास (अध्यापक), महेश कुमार (अध्यापक), महेन्द्र लाम्बा (अध्यापक), गोपाल सिंह जोधा (अध्यापक), महेन्द्र कुमार (वरिष्ठ उपाध्याय), रूपाराम भाडू (अध्यापक), दीनदयाल (अध्यापक),तुलखीराम (अध्यापक), राजूराम सांगवा (अध्यापक), सुशील कुमार (अध्यापक), धन्नाराम (पूर्व सहायक बीएलओ व्याख्याता)
श्रीमती अंजली कडेला (पूर्व सहायक बीएलओ), रामावतार गुजराती (पूर्व सहायक बीएलओ), उम्मेदसिंह (पूर्व सहायक बीएलओ)
इन सभी को निर्वाचन सहयोग एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में होगी व्यापक भागीदारी
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ-साथ नव मतदाताओं को भी मंच पर बुलाकर मतदाता पहचान एवं जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम, मेड़ता) की ओर से सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स को उपस्थित रहने एवं कार्यक्रम की पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय प्रशासन को समुचित व्यवस्थाओं हेतु निर्देश भेजे गए हैं।


Author: aapnocitynews@gmai.com




