
मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
धार्मिक आस्था और सामाजिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज पदम ग्रुप के प्रबंध निदेशक धर्मचंद कुलरिया ने श्याम मित्र मंडल मेड़ता सिटी के पदाधिकारीगणों के साथ मेड़ता सिटी के प्रथम निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर के सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर श्री कुलरिया ने श्याम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने धार्मिक स्थलों के निर्माण को समाज में आस्था, संस्कार और एकता का केंद्र बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान श्याम मित्र मंडल मेड़ता सिटी के पदाधिकारीगणों द्वारा श्री धर्मचंद कुलरिया का पारंपरिक तरीके से माल्यार्पण व आत्मीय स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु उनका आभार व्यक्त करते हुए इसे मेड़ता सिटी के लिए गौरव का विषय बताया।
श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने कहा कि मेड़ता सिटी का यह प्रथम श्री श्याम मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा और सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा। बैठक में मंदिर निर्माण को गति देने और अधिक से अधिक जनसहयोग जुटाने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


http://youtube.com/post/Ugkx4ApR1swZRAJ8fRWqhfZJ1uXhCbZmCuYP?si=zOi0jpJcEI3oKtZT

Author: aapnocitynews@gmai.com




