
रेल यात्रियों की समस्याओं का शिघृ हो समाधान: अशोक वासुदेव
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अशोक वासुदेव के नेतृत्व में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक हुसैन अंसारी से मिला और अंडरपास का मेंटेनेंस कर पुनः चालू किए जाने पर रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संघ द्वारा शाम के समय जयपुर से फुलेरा के बीच नई डेमो ट्रेन चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। बताया गया कि कनकपुरा क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के यात्री शाम 5 से 5:30 बजे स्टेशन पहुंच जाते हैं, लेकिन उन्हें पहली ट्रेन 6:40 बजे मिलती है, जो लंबी दूरी की होने के कारण अत्यधिक भीड़भाड़ वाली रहती है। साधारण डिब्बों की कमी के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं।संघ ने यह भी बताया कि कोरोना काल से पूर्व जयपुर से 5:20 बजे चलने वाली डेमो ट्रेन का समय अब 7:20 कर दिया गया है, जिसे बदलना संभव नहीं है, इसलिए नई डेमो ट्रेन की आवश्यकता है। इसके साथ ही फुलेरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने, पुलिया निर्माण कार्य अधूरा पड़े होने तथा एक्सीलेटर व लिफ्ट सुविधा के कार्य में हो रही देरी पर भी चिंता जताई गई।आदेश एवं बजट स्वीकृत होने के बावजूद अब तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है,जिससे बुजुर्गों,बिमार, महिलाओं और विकलांग यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संघ अध्यक्ष अशोक वासुदेव के साथ संरक्षक भारत भूषण भी शामिल रहे।

Author: Aapno City News




