[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विद्या की देवी के जन्मोत्सव पर गूंजे वेद मंत्र।

SHARE:


आदर्श विद्या मंदिर में 11 नन्हें दीपकों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’ ।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)कस्बे के शिवाजी नगर स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में शुक्रवार, 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व ‘संस्कार और संस्कृति’ के संगम के रूप में मनाया गया। मां सरस्वती के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यारंभ संस्कार यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भजनाराम चौधरी (ए.अस.आई, जीआरपी) एवं  श्याम बिहारी ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। यज्ञ की पवित्र आहुतियों के बीच नन्हें भैया-बहनों ने शिक्षा जगत में अपना पहला कदम रखा। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने नवीन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान बच्चों को उपहार स्वरूप बैग, पाठ्य पुस्तकें और स्लेट भेंट की गईं।
प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष  रामेश्वर लाल कुमावत व व्यवस्थापक बाबूलाल शर्मा ने अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ना है।अंत में प्रधानाचार्य  विनोद कुमार कुमावत ने सभी का आभार जताया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now