
रूण फखरूदीन खोखर
रूण-दारूल उलूम एहले सुन्नत बदरुल मदरसा रूण में आज शनिवार को एक समारोह का आयोजन होगा। मौलाना अब्दुल हकीम, मौलाना मोहम्मद रफीक,

मौलाना हाफिज जावेद आलम ने बताया जन सहयोग से होने वाले 132 जीएसएस के सामने स्थित मदरसा में जलसा ए दस्तार बंदी का सुबह 10 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक भव्य आयोजन होगा।

इस अवसर पर जोधपुर, मेडता, नागौर ,बासनी, वगैरह से बड़े बड़े इस्लामिक विद्वानों के द्वारा उत्तीर्ण छात्रों को दस्तार (साफा) पहनाकर सम्मानित किया जाएगा तथा सनदें (सर्टिफिकट) दिए जाएंगे।इस अवसर पर समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों से चल रही है।

Author: Aapno City News




