
रूण फखरूदीन खोखर
रूण-राज्य -सरकार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवासी मौहल्ला शंखवास में शुक्रवार को 10 बजे से मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया । सर्दी के बावजूद करीब 125 अभिभावकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। प्राचार्य भँवरलाल जाट ने शाला का समग्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए घर पर निभाये जाने वाले माता – पिता का बच्चों के प्रति दायित्व का बोध कराया ।

अभिभावक लुंबाराम ,राकेश ने सुझावों के साथ अपनी बात रखी । विकास समिति के महावीर जांगिड व गंगासिंह ने शाला परिवार के कार्यों की सराहना की । इस दौरान स्टॉफ साथी महिपाल कूंकणा की तरफ से कृष्ण भोज दिया गया ।अपराह्न डेढ़ बजे से चार बजे तक पीईईओ स्तरीय निपुण मेले का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

गणितीय आकृति पहचान, टेबल गणना ,कविता – कहानी पहेली बूझ,चित्रकला , म्यूजिकल चेयर व निंबू दौड़ प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालकों की मानसिक एकाग्रता व क्षमताओं की परख ली गई । प्रथम स्थान वालों को पानी की बोतल , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को टिफिन व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पेन पुरस्कार में दिया गया ।

पीईईओ हरीश पंवार ने विजेता छात्रों को बधाई देकर आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । संचालन बाबूलाल जाखड़ ने किया । इस दौरान निर्मला , मोहब्बत सिंह , नारायण निर्मल , हसन खान , मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, रिछपाल , सुखदेव शेरड़ियाहरीराम, श्यामसुंदर शास्त्री, शिंभुलाल, निरमा, सोनिया, पिंकी, विनीता , जयसिंह जाखड़ , पपूराम व गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे ।

Author: Aapno City News




