
रूण फखरूदीन खोखर
व्यवस्थाएं देखकर शाला स्टाफ को सराहा
रूण- ग्वालू रोड़ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सैय्यदों की ढाणी रूण में शुक्रवार को नागौर के सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रामप्रताप विश्नोई द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण एवं संबलन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षण कार्य एवं विद्यालय संचालन संतोषजनक पाया गया, इन्होंने शिक्षकों से उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कही और अभिभावकों से निवेदन किया कि आप सप्ताह में एक बार स्कूल का निरीक्षण जरूर करें और कोई कमी हो तो उच्च अधिकारियों को अवगत करायें,

इन्होंने विद्यालय स्टाफ को सराहा। अधिकारी की मौजूदगी में एसडीएमसी अध्यक्ष सैयद अलीम अली एवं सचिव कार्यवाहक प्रधानाध्यापक अयूब खान के निर्देशन में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (मेगा PTM) का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परिणाम एवं सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी ने आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी को इसमें सहभागी बनने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान मौजूद अभिभावकों ने शिक्षा अधिकारी के समक्ष विद्यालय में कमरों की कमी को देखते हुए नवीन कमरों के निर्माण हेतु सुझाव भी प्रेषित किया गया, जवाब में जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि हम जल्द ही उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराएंगे।
इस अवसर पर शिक्षक सुरेश बाज्या, जनप्रतिनिधि नसीम बानो, इमरान, कुदरत अली, बतूल, समीर सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




