
झींटिया | (तेजाराम लाडणवा )
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झींटिया में आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से “प्रखर राजस्थान 2.0” अभियान के अंतर्गत MEGA PTM (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, पाठ्य सहगामी गतिविधियों एवं भविष्य की शैक्षणिक योजना को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विस्तृत चर्चा होगी।
विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु अपने सुझाव साझा करें, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ किया जा सके।
मां सरस्वती जयंती एवं बसंत पंचमी के अवसर पर महाप्रसादी की विशेष व्यवस्था कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए विद्या की देवी मां सरस्वती के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर झींटिया गांव निवासी स्व. बिर दाराम जाखिया के सुपुत्र, भामाशाह बाबूलाल संपतराम प्रजापति परिवार द्वारा विद्यालय में आने वाले सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
भामाशाह परिवार द्वारा किया जा रहा यह आयोजन शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक सेवा भावना का परिचायक है। विद्यालय परिसर में उत्सवपूर्ण माहौल रहने की संभावना है। इसी भामाशाह परिवार द्वारा पूर्व में क्षेत्र के लिए एक अनोखा हरिजन राजा का भोज एवं संत सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जहां भी भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर महाप्रसादी के लाभ के साथ संत महापुरुषों का आशीर्वाद लिया



Author: aapnocitynews@gmai.com




