[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

देवनारायण महाराज जन्मोउत्सव पर चून्दियाँ में पहला विशाल रक्तदान शिविर — 101 यूनिट का लक्ष्य

SHARE:

गुर्जर समाज का पुनीत उपक्रम — ‘सेव लाइव्स, डोनेट ब्लड’ अभियान में युवाओं का उत्साह

मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
मेड़ता पंचायत समिति के ग्राम चून्दियाँ में गुर्जर समाज द्वारा भगवान श्री देवनारायण महाराज की 1114वीं जन्मो उत्सव के उपलक्ष्य में 25 जनवरी 2026 (माघ सुदी सप्तमी, रविवार) को भव्य व विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह ग्राम में प्रथम अवसर होगा जब समाज स्तर पर इतना बड़ा रक्तदान कार्यक्रम किया जा रहा है।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक चलेगा। आयोजन स्थल श्री देवनारायण मंदिर, ग्राम चून्दियाँ, मेड़ता सिटी, नागौर रहेगा। कार्यक्रम में मेड़ता सिटी ब्लड बैंक की टीम पहुँचकर रक्त संग्रह करेगी तथा 101 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
देवनारायण समाज चून्दियाँ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा चून्दियाँ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन रक्तदान हेतु पहुँचेंगे। समाज का मानना है कि रक्तदान से बढ़कर कोई श्रेष्ठ सेवा नहीं और जन्म जयंती पर यह आयोजन समाज के आराध्य देव के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now