[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

धौलपुर में मोमबत्ती से लगी आग, बेटी की शादी के आभूषण और नकद सहित 15 लाख का नुकसान

SHARE:


धौलपुर, 

जिले के सरमथुरा कस्बे के इस्लामपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक घर में मोमबत्ती से अचानक आग लग जाने से घरेलू सामान, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जलकर खाक हो गई। घटना में परिवार को करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित जम्मो पुत्र सहीदा के घर में देर रात आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते बढ़ गईं और पूरे घर में फैल गईं। आग की भीषणता के चलते घर की पट्टी टूटकर गिर पड़ी। घटना के समय घर में एक निशक्त बुजुर्ग महिला तथा पुत्रवधू मौजूद थीं। अफरा-तफरी के बीच मोहल्लेवासियों ने आग पर नियंत्रण के प्रयास किए, परंतु सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बेटी की शादी में न्यौते में दिए गए 60 हजार रुपये नकद, करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, एक क्विंटल गेहूं, कंबल, गद्दे, तीन रेफ्रिजरेटर, तीन डबल बेड, कूलर, पंखे सहित घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित परिवार के अनुसार मंगलवार को बेटी की शादी सम्पन्न हुई थी। बुधवार को रिश्तेदारों के लिए भोजन की तैयारी चल रही थी, तभी आग लगने की सूचना मिली। घटना से परिवार गरीब स्थिति में पहुंच गया। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व राहत सामग्री उपलब्ध कराने की

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now