[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत)राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया के निर्देशन में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के निर्देशानुसार वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डा० ऋचा कौशिक द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौरंगपुरा में वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों तथा समाज व परिवार में वरिष्ठ नागरिकों के महत्व के संबंध में विस्तृत विधिक जानकारी दी।

पर्यावरण संरक्षण पर न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बना रहे इसलिए प्रत्येक विधार्थी को अपने घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़ ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पेंशन, इनकम टैक्स में छूट, बैंक एफ.डी. में छूट, रेल व बस में रिजर्व सीट व रियायती किराया, एकांकी वृद्ध दम्पति के लिए पुलिस सेफ्टी, बीमार होने पर आयुष्मान योजना, वरिष्ठ नागरिकों की सामान्य व गम्भीर बीमारियों के लिए समय समय पर मेडिकल कैम्प आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। पैरा लिगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल ने वरिष्ठ नागरिक के विधिक अधिकारों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

जन प्रतिनिधि ने इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हैल्प लाईन नंबर 15100, साईबर हैल्प लाईन नंबर 1930 एवं गरिमा हैल्प लाईन नंबर 1090 से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण एवं नई चेतना 4.0 के तहत शिविर की समाप्ति पर विधालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रवण जांदू, विधालय स्टाफ मदन भेहडा, कैलाश लखेरा, प्रकाश बेबरवाल, प्रतिभा सैनी, ऊषा शेखावत, विजय लक्ष्मी, प्रशांत मीणा आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now