
जयपुर मंडल के अलवर स्टेशन को प्रथम व जयपुर को द्वितीय स्थान से नवाजा।
राज्य के ऊर्जा मंत्री व सचिव द्वारा पुरस्कृत किया गया।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) जयपुर मंडल के ऊर्जा प्रबंधन में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (RECA) में अलवर रेलवे स्टेशन को प्रथम और जयपुर रेलवे स्टेशन को द्वितीय स्थान से नवाजा गया है।

यह पुरस्कार राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री और ऊर्जा सचिव द्वारा प्रदान किया गया। जयपुर मंडल द्वारा ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के कारण, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और रेल कर्मियों के लिए सुख- सुविधाओं (Comfort Index) को बढ़ाया गया है,

जबकि ऊर्जा की खपत को न्यूनतम रखने का सफल प्रयास किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत यह उपलब्धि तकनीकी कुशलता और टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। जयपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता शिवराम मिमरोथ ने बताया कि”सर्वश्रेष्ठ सेवा और न्यूनतम ऊर्जा व्यय” हमारे संकल्प की जीत है।

ऊर्जा संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल हमारी ऊर्जा प्रबंधन नीतियों की सफलता है बल्कि ऊर्जा की बचत भविष्य की सुरक्षा है।

Author: Aapno City News




