[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर। स्कूल खेल मैदान में होगा मुख्य आयोजन।

SHARE:

फुलेरा(दामोदर कुमावत) नगर पालिका प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां परवान पर है। समारोह को भव्य,अनुशासित एवं सफल बनाने को लेकर विभिन्न स्तरों पर अभ्यास कार्यक्रमों की रियाज करवाई जा रही है। नगर के स्कूल खेल मैदान में शारीरिक व्यायाम एवं पीटी परेड प्रदर्शन की तैयारियां चल रही हैं।

यह अभ्यास शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार सरावता, सीमा सोलोमन, कमलेश सैनी, शैलेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र गहलोत, धर्मराज खांडेकर एवं राजेंद्र जीतरवाल के निर्देशन में कराया जा रहा है। वहीं नगरपालिका सभागार में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। इन कार्यक्रमों का अभ्यास श्रेया वार्ष्णेय , प्रिया रामचंदानी एवं आशना कुरैशी के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है।

तैयारियों में सुनील वर्मा, विनोद कुमार प्रजापति, दिलीप सुरोलिया, मूलचंद गर्वा, राधेश्याम कुमावत, कैलाश नोदल, महेश तारवान, सुनीता देवी, रूपाली शर्मा,संतोष बिजारणियां, राजकुमार वैष्णव, गोपाल सैनी सहित अन्य कर्मचारी एवं सहयोगी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। गौरतलब है कि हर वर्ष कीभांति नगरपालिका प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्कूल खेल मैदान में आयोजित होगा, जिसमें ध्वजारोहण,परेड, मार्च पास्ट, पीटी एवं सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां से ओत-प्रोत होंगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now