[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा पुलिस का ‘एक्शन प्लान’: नशे और अपराध की जड़ों पर प्रहार, चाय दुकानों और कैफ़े पर की छापेमारी

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत): कस्बे में बढ़ती चोरी, नकबजनी और नशे की आदतों पर लगाम कसने के लिए स्थानीय पुलिस ने अब अपनी कमर कस ली है।

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार और प्रशिक्षु आरपीएस नीरज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने कस्बे में जगह – जगह पर सघन जांच अभियान चला कर कैफे संचालकों को अल्टीमेटम: “हटाएं पर्दे, बंद करें नशे का खेल” पुलिस टीम ने जोबनेर रोड, बालाजी रोड, मुख्य बाजार और पांच बत्ती चौराहे पर संचालित चाय की दुकानों और कैफे हाउसों पर औचक दबिश दी। थाना प्रभारी ने संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि  कैफे और दुकानें देर रात तक नहीं खुलेंगी।


  कैफे के अंदर लगाए गए अनावश्यक पर्दों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई होगी। ‘सूखा नशा’ करने वाले युवाओं को प्रश्रय न दें, बल्कि उनकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में कस्बे में अपराध का ग्राफ अचानक बढा  है, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बना, अध्यापक के घर चोरी: गीता नगर निवासी सुरेश मीणा के घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की।

जोबनेर रोड पर व्यापारी अशोक टांक की दुकान से मोबाइल पार कर लिया गया। हलवाई बाजार से भी एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है ।थाना प्रभारी का संदेश: “अपराध और नशे के गठजोड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्धों की पहचान की जा रही है और अपराधियों तक पुलिस के हाथ जल्द पहुंचेंगे।”

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now