[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बड़कीढाणी गौशाला में पौष बड़ा व भव्य सत्संग का आयोजन ।

SHARE:


संतों ने गौ सेवकों की प्रशंसा कर किया उत्साहवर्धन।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे के नजदीक स्थित बड़ की ढाणी में श्री कृष्ण गोपाल गौशाला परिसर में पौष बड़ा एवं भव्य सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के सान्निध्य में गौ सेवा, धर्म और सामाजिक दायित्वों पर प्रेरक विचार रखे गए।

सत्संग में भेराणा धाम से महंत गोरधन दास महाराज,करणसर से शिवप्रसाद महाराज,एवं फुलेरा से संत सत्यनारायण महाराज ने भाग लिया। संतों ने अपने प्रवचनों में गौ सेवा को सर्वोत्तम सेवा बताते हुए कहा कि इससे समाज में संस्कारों और मानवीय मूल्यों का संरक्षण होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश नेमीवाल की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। संतों एवं अतिथियों ने गौशाला के संचालन, व्यवस्थाओं एवं सेवा कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर, सचिव हीरालाल सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


गौशाला समिति की ओर से अध्यक्ष श्याम सुंदर, सचिव हीरालाल, कोषाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश नेमीवाल तथा सदस्य रामेश्वर, प्रेमचंद, भंवरलाल, गोपाललाल, गोविंद, पार्वती देवी, देवीलाल, विष्णु घोड़ेला, गोपाल मारवाल, कन्हैयालाल एवं नारायण मोरवाल ने संत-महात्माओं व अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। 

कार्यक्रम में भामाशाहों महेंद्र सैनी, प्रेमचंद, रमेशचंद नेमीवाल, वार्ड पंच मंजू देवी, ज्ञानप्रकाश गुलाब नेमीवाल, रामचंद्र जलंधरा, प्रदीप व संदीप कुमावत, कानाराम तथा लालाराम का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पुष्पा देवी, मंजू देवी, नरेंद्र मेहरा, महेश नेमीवाल, हरीश बड़ीवाल,  गजानंद, ओंकार करोड़ीवाल, ओमप्रकाश सैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। समापन अवसर पर विधिवत आरती कर बालाजी महाराज को भोग अर्पित किया गया, इसके पश्चात विशाल प्रसादी का आयोजन हुआ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now