
फुलेरा(दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, क्र.सं.1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के निर्देशानुसार पी.एम. श्री सेठ सूरजमल अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलेरा में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,

कार्यक्रम की अध्यक्षता पैरा लिगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल द्वारा की गई उन्होंने विधार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे समग्र स्वच्छता का एक महत्वपूर्ण पहलू है, इसमें हमारी भावनात्मक,मनोवैज्ञानिक व सामाजिक भलाई शामिल हैं। मानसिक स्वास्थ्य हमारे दैनिक जीवन में हमारे सोचने, महसूस करने और कार्य करने के तरीके को प्रभावित करता है।

इसके अलावा बाल विवाह निषेध अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं नई चेतना 4.0 के तहत, नशा मुक्ति अभियान, महिलाओं के विधिक अधिकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हैल्प लाईन नंबर 15100, साईबर हैल्प लाईन नंबर 1930, गरीमा हैल्प लाईन नंबर 1090 आदि के बारे में विस्तार जानकारी दी गई कार्यक्रम में विधालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सोनी, विनोद कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




