[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कुमावत समाज सामूहिक 22 वां विवाह सम्मेलन 19 फरवरी को। 22 जोड़ों का हुआ पंजीकरण।

SHARE:


पन्नालाल सरस्वा की अध्यक्षता में कार्य समितियां का गठन किया।
फुलेरा(दामोदरकुमावत) कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति भंदे बालाजी की आवश्यक मिटिंग 18जनवरी रविवार को प्रातः11बजे समिति अध्यक्ष  पन्नालाल  सिरस्वा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे 19 फरवरी 2026 गुरूवार फुलेरा दोज को 22 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने हेतु विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर मूर्त रूप दिया गया।

समिति द्वारा सर्वसम्मति से कार्य विभाजन  हेतु समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंप गई। समिति महामंत्री भंवरलाल मामोडिया ने बताया सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 22 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।

और 28 जनवरी 2026 बुधवार को प्रातः 9:15 बजे श्री गणेश निमंत्रण कार्यक्रम होगा तथा वर वधु को पोशाकें वितरण भी की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओ ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए गहन चर्चा की गई। वहीं आगामी मीटिंग 17 फरवरी 2026 को  आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भंवरलाल ममोडिया ने किया। इस अवसर पर भींवाराम दंबीवाल, गजानंद नागा,तेजूलाल ईयाणा, भजन लाल बालोदिया,हरीश बाडीवाल, छोटू राम बडीवाल, भेरूलाल नागा,महेंद्र बडीवाल, सीताराम किरोड़ीवाल सहित समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now