[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

70वाँ विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार समारोह, जयपुर रेल मंडल को मिली 4 कार्यकुशलता शील्ड।

SHARE:


जयपुर मंडल के 01 अधिकारी व 11 कर्मचारियों को किया सम्मानित।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार समारोह शुक्रवार 16 जनवरी को रेलवे अधिकारी क्लब “उत्सव भवन” जगतपुरा जयपुर में मनाया गया । समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर महाप्रबंधक अमिताभ द्वारा चयनित मंडलों एवं यूनिटों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए कार्य कुशलता शील्ड प्रदान की गई ।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती पूजा मित्तल ने बताया कि इस वर्ष 70वें विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार समारोह में डीआरएम रवि जैन के नेतृत्व में जयपुर मंडल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु,विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार समारोह में जयपुर मंडल को 4 कार्यकुशलता शील्ड दी गई ।

एसीएम मुकेश गहलोत

इस वर्ष लेखा विभाग- लेखा एवं वित्त प्रबंधन शील्ड, यातायात विभाग-यातायात परिवहन शील्ड,सुरक्षा विभाग-सुरक्षा शील्ड,भंडार विभाग-भंडार शील्ड दी गई।

साथ ही जयपुर मंडल के 01 अधिकारी व 11 कर्मचारियों एवं 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्राप्त ओंकार-कांस्टेबल रेलवे सुरक्षा बल को सम्मानित किया गया। जयपुर मंडल के निम्न अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित हुए, वाणिज्य विभाग के मुकेश गहलोत-सहायक वाणिज्य प्रबंधक,लेखा विभाग- सुरज्ञान,इंजीनियरिंग विभाग श्रवण लाल जाट व अनिल कुमार,बिजली इंजीनियरिंग विभाग – संजय कुमार चौधरी व कैलाश चंद मीणा,यांत्रिक विभाग दिनेश कुमार मामोडिया एवं  धर्मेंद्र कुमार, परिचालन विभाग  बाबू लाल माली,भंडार विभाग-  आकाश भारद्वाज,संरक्षा विभाग  अर्जुन सिंह,गति-शक्ति यूनिट तेजपाल मीणा को सम्मानित किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now