[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया पर्दाफाश

SHARE:



शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी गया समान बरामद, प्रयुक्त औजार व बाइक जप्त।

फुलेरा (दामोदर कुमावत) पुलिस थाना फुलेरा ने सुरसिंहपुरा स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से मंदिर से चोरी गया पूजा- आरती का सामान, दानपात्र की नकदी, वारदात में प्रयुक्त औजार तथा बिना नंबर की मोटर साइकिल बरामद की गई है।

सुरसिंहपुरा निवासी एवं शिव मंदिर के पुजारी दीपक कुमार योगी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान थानाधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जोबनेर से आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वह धार्मिक स्थलों की पहले रेकी कर मौका पाकर चोरी करता था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना फुलेरा पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। टीम में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार के साथ सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल, कांस्टेबल राजेंद्र एवं कांस्टेबल सरदार शामिल रहे। विशेष रूप से कांस्टेबल सरदार का योगदान उल्लेखनीय रहा। थानाधिकारी राजेंद्र कुमार की प्रभावी कार्यशैली और नेतृत्व से यह कार्रवाई समयबद्ध और परिणामदायक सिद्ध हुई।
इस सफल खुलासे से क्षेत्र में आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now