
रूण फखरूदीन खोखर
रूण-मदर वर्ल्ड स्कूल कुचेरा के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत पुलिस थाना कुचेरा का दौरा किया। इस अवसर पर विनोद कुमार ( आरपीएस ) व थानाधिकारी हबीब खान ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

थानाधिकारी हबीब खान ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कानून की भूमिका, पुलिस की कार्यप्रणाली और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों कोअनुशासन, कानून का सम्मान तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पुलिस थाने की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस थाना कुचेरा एवं विनोद कुमार ( आरपीएस ) व हबीब खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

Author: Aapno City News





