[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

दादू आश्रम में विशाल पोष बड़ा महोत्सव रविवार को आयोजित।

SHARE:


श्री राम नगर स्थित दादू आश्रम पर गुरु ग्रंथ,दादू वाणी व भंडारा।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के श्री राम नगर पावर हाउस रोड स्थित श्री दादू आश्रम पर रविवार  को विशाल पोष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री दादू आश्रम प्रबंधक धर्मेंद्र दास स्वामी ने बताया कि रविवार 4 जनवरी 2026 को आयोजित विशाल पोष बड़ा कार्यक्रम से पूर्व आश्रम महंत रामप्रकाश महाराज द्वारा गुरु ग्रंथ-श्री दादू वाणी पाठ किया। प्रातः 10:00 बजे से 1:00 तक भक्ति संगीत-भजन व आशीर्वाद प्रवचन का आयोजन हुआ।
जबकि 1:15 महाआरती दर्शन 2 बजे से  महा प्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ। दादू आश्रम महंत रामप्रकाश महाराज ने संत वाणी अनुसार बताया कि”भोजन
दिजे देह को, लिया मन विश्राम। साधु के मुख मेंलिए,पाया आत्मा राम। उन्होंने कहा कि संत दादू दयाल जी बताते है कि अन्न और जल की सेवा श्रेष्ठ सेवा है। संत, भक्त,साधु और ब्राम्हण को भोजन कराना परमात्मा के भोग लगाने के समान है। इस अवसर पर बिचून दादू आश्रम से स्वामी रामानंद महाराज,सियाराम बाबा की बगीची से   तिरलोकी दास महाराज, बालक नाथ बाबा की बगीची से अमर नाथ महाराज, साध्वी स्वयं प्रकाश,राम निवास स्वामी, श्रवणदास स्वामी, गंगा
राम कुमावत, किशोरजी, नाथू लाल सैनी, रामपाल कुमावत, गोपाल चोधरी,घीसालाल चौधरी,
बाबूलाल, राजेंद्र सैनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now