
ऐसे पुनीत कार्यों में भामाशाहों को मदद के लिए आगे आना चाहिए: एसडीएम ऋषिराज
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कस्बे के जोबनेर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के सामने प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद, मरीजों व उनके परिचायकों को निशुल्क भोजन वितरण सेवा, अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन एवं फुलेरा के भामाशाहों द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य में आज सांभर एसडीएम ऋषिराज कपिल ने शिरकत कर आमजन एवं इस कार्य में सहयोग कर रहे लोगों के लिए प्रेरणा स्वरूप उन्होंने कहा कि ऐसे नैक कार्य में सक्षम लोगों को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में मुझे बुलाने से लगता है कि प्रशासन की जिम्मेदारियां में भी आप लोगों का सहयोग होगा। उन्होंने स्वयं निशुल्क भोजन वितरण करते समय कहा कि परमार्थ सेवा से ही आत्मशांति मिलती है। जिससे गरीबों जरूरतमंदों का सहयोग हो सके। आज के कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ता मुकेश शर्मा के पुत्र मुकुल के जन्मदिन पर उनके सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्थापक रामजी लाल शर्मा, समिति महासचिव महेश दाधीच, भागचंद कुमावत, श्रीमती ममता कुमावत, मुकेश शर्मा, पूनम कुमावत सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे ।इस पुनीत कार्य को देख कर स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की।

Author: aapnocitynews@gmai.com





