
रूण फखरूदीन खोखर
गांव में शोक की लहर
रूण-पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण के निर्विरोध पूर्व सरपंच और सोनी महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हुक्मीचंद सोनी का आकस्मिक निधन शनिवार सुबह हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर छा गई और प्रतिष्ठान बंद रहे। जिला सीएलजी सदस्य भागीरथ सोनी असावरी ने बताया शनिवार को पैतृक गांव रूण में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें रूण सहित आसपास के काफी गांव के लोगों ने भाग लिया।

ग्रामीणों ने गहरा दुखः प्रकट करते हुए बताया कि सोनी के निधन से हमारे गांव ने एक मूल्यवान मार्गदर्शक समाजसेवी और जन सेवक को खो दिया है उनके जन हित के कार्य, आदर्श सरल स्वभाव हमेशा गांव के लिए प्रेरणादायक रहेंगे, इनके निधन पर राजस्थान प्रदेश के मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप कड़ेल लाम्पोलाई ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि नागौर जिले के समाज ने अनमोल हीरे को खो दिया जिसकी पूर्ति समाज असंभव है।

Author: aapnocitynews@gmai.com





