
दादा-दादी,नाना-नानियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं काआयोजन।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय फुलेरा में 06 दिसंबर 2025 को पीएम दादा -दादी नाना-नानी दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में पधारे दादा-दादी नाना-नानियों का प्राथमिक विभाग की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि लालाराम ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं कक्षा पांचवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से की गई। इस मौके पर प्राचार्य एन. एस. यादव ने आगंतुक दादा- दादी / नाना-नानियों का अपने अभिभाषण से स्वागत करते हुए इस दिवस को मनाए जाने का प्रयोजन बताया। प्राचार्य ने अपने अभिभाषण में बताया कि इन वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों के भावी जीवन को प्रभावी बनाने में दादा-दादी / नाना-नानी की कितनी अहम भूमिका होती है

और यह भी बताया कि समाज और देश के लिए इस भावी पीढ़ी को किस प्रकार से तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू शर्मा ने किया। नन्हे-मुन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर सभी दर्शक अभिभूत हो गए। कार्यक्रम में दादा-दादी/नाना- नानियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मनित किया।

इस दौरान दादा-दादी / नाना-नानियों ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम के अंत में श्रीमती कुसुम लता शेरसिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए प्राथमिक विभाग के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

Author: aapnocitynews@gmai.com





