[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लि.ने केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया।

SHARE:


चार जिलों से 54 प्रशिक्षणार्थियों में  28 का चयन निर्धारित हुआ।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)थांवला के किसान चौराहे पर स्थित मंगलम आई टी आई कॉलेज में जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जयपुर  के द्वारा केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।

इस दौरान कम्पनी के एच. आर. मैनेजर  व  टीम सदस्यों के द्वारा केंपस प्लेसमेंट की संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षणार्थियों से साझा की गई तथा उनको जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कम्पनी का प्रोफाइल,जॉब प्रोफाइल,कार्य दिवस तथा एंप्लॉय को मिलने वाली समस्त सुविधाओं व वेतन की जानकारी दी।संस्थान के प्राचार्य इंजीनियर भगवती प्रसाद ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट में चार जिलों से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के कुल 54 आई टी आई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लि

या जिसमें से 28 प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार के द्वारा चयनकर उनको जॉइनिंग हेतु निर्धारित दिनाँक दी गई। गौरतलब है कि संस्थान  मंगलम आईटीआई कॉलेज द्वारा क्षेत्र के आईटीआई व डिप्लोमा उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रतिवर्ष दो से तीन केंपस प्लेसमेंट का आयोजन करवाया जाता है

जिससे कि क्षेत्र के तकनीकी कौशल प्रशिक्षित युवाओं को आसानी से रोजगार प्राप्त हो सके। इस दौरान संस्थान के स्टाफ सदस्य सोहनलाल कुमावत,देवेंद्र शर्मा,सीताराम सैनी, प्रियंका मौर्य,ज्योति कुमावत आदि  उपस्थित  रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now