[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा पालिका सभागार में विवादों के निस्तारण के लिए आपसी समझाइश ।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) जयपुर जिला भंवर लाल बुगालिया के निर्देशन में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं.1) अरविन्द कुमार जांगिड़,

सांभर लेक के निर्देशानुसार पैनल अधिवक्ता नितेश जांगिड़  ने नगर पालिका मण्डल फुलेरा के मीटिंग हाल में फुलेरा व उसके आस-पास के गांवों के पक्षकारों के मध्य न्यायालय में विचाराधीन राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री लिटिगेशन मामलों में समझाइश करवाई

तथा पक्षकारों को सौहार्दपूर्ण भावना के साथ अल्प समय में आपसी राजीनामा से  21 दिसंबर2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु प्रेरित किया।

इस दौरान सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़, लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया, कैलाश चन्द माली, तरुण शर्मा ,अजरूद्दीन ,मधु कुमावत, आरती गुर्जर , राकेश, लक्ष्मी नारायण, नरेंद्र कुमार वर्मा , राकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now