[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विद्या भारती राजस्थान की ओर से। “सप्तशक्ति संगम” मातृ सम्मेलन विभिन्न कार्यक्रमों सहित सम्पन्न।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) सप्त शक्ति संगम मातृ शक्ति सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेम कंवर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुमन भटनागर रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्चना गौड़, विशाला शर्मा, नीता यादव, प्रतिभा नैथानी, उर्मिला वर्मा और रेखा शर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता समाजसेविका पूनम कुमावत रहीं, जिन्होंने कुटुम्ब प्रबंधन, पर्यावरण संवर्धन और नारी शक्ति जैसे विषयों पर प्रभावी विचार प्रस्तुत किए। उनके संबोधन ने सम्मेलन को दिशा प्रदान की और महिला जागरूकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि सुमन भटनागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की मूल प्रेरक शक्ति है, और परिवार से लेकर राष्ट्र तक हर स्तर पर उसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने महिलाओं को सक्रिय जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। मातृ शक्ति और आयोजन समिति की सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।अंत में हेम कंवर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कर सम्मेलन का समापन किया।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now