[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर वित्तिय संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक।

SHARE:


बैंक और बीमा कंपनियां के अधिकारी भी हुए शामिल।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जयपुर जिला के निर्देशन में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं.1)

अरविन्द कुमार जांगिड़ सांभर लेक के अवकाशागार में  21दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु गुरुवार को सांभर लेक न्याय क्षेत्र स्थित समस्त वित्तिय संस्थान/ बैंक के अधिकारियों एवं इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई ।

इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधि आनलाईन विडियों कांफ्रेंस के जरिए उपस्थित रहे। सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह व लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रीलिटिगेशन एवं राजीनामा योग्य प्रकरणों में राजीनामें के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण हेतु पूर्ण प्रयास कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

बैंक के अधिकारीगण भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच सांभर लेक से जगदीश प्रसाद जाट, फुलेरा ब्रांच से राजू रंजन राय, ब्रांच किशनगढ़ रेनवाल से राजेश कुमार मीणा, प्रतिनिधि बाबू लाल खौजी, नरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार यादव, राजस्थान ग्रामीण मरुधरा बैंक से एन.के. मीणा, रोहित कुमार मीणा, बैंक आफ बड़ौदा से प्रेम कुमार, बैंक आफ इंडिया से जितेन्द्र कुमार पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच भादवा से अर्जुन सिंह, ब्रांच फुलेरा से राजेन्द्र सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अभिषेक प्रतिनिधि अधिवक्ता शौहरत अली आदि उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now