
फुलेरा लोको पायलटों ने 48 घंटे का उपवास-धरना किया समाप्त।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के बैनर तले देशभर में चल रहा लोको पायलटों का 48 घण्टे का सामूहिक भूख उपवास एवं धरना प्रदर्शन गुरुवार सुबह 10 बजे सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। उत्तर-पश्चिम रेलवे के फुलेरा जंक्शन पर भी यह धरना शांति पूर्ण तरीके से समाप्त हुआ।

धरना समापन अवसर पर मुख्य क्रू कंट्रोलर फुलेरा प्रेमचन्द वर्मा ने मण्डल अध्यक्ष हेमन्त कुमार सेन एवं मण्डल सचिव रमेश चन्द्र मीणा की उपस्थिति में दर्जनों लोको पायलटों को जूस पिलाकर 48 घण्टे के उपवास का विधिवत समापन कराया।

इस अवसर पर फुलेरा शाखा अध्यक्ष मनोज सैनी, कोषाध्यक्ष माया राम, हेमन्त कुमावत, उमेश , रतनलाल, प्रकाश चन्द्र सहित दर्जनों लोको पायलट एवं रनिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि अभी तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं हुई हैं। मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

किलोमीटरेज भत्ते में 25% की बढ़ोतरी,किलोमीटर को 70% टैक्स मुक्त करना, गृह विश्राम (Periodic Rest) को न्यूनतम 16+30घण्टे करना इस मौके पर
नेताओं ने कहा कि ये मांगें लोको पायलटों की कार्यस्थिति, स्वास्थ्य एवं परिवार के साथ समय को ध्यान में रखते हुए बेहद जरूरी हैं।

रेलवे बोर्ड से अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है, इसलिए संघर्ष जारी रहेगा।
धरना समापन के बाद सभी लोको पायलटों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष किसी भी स्तर तक जारी रहेगा। फुलेरा सहित पूरे देश में लोको पायलटों ने एकजुटता का शानदार परिचय दिया।

Author: aapnocitynews@gmai.com





