[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

चमत्कारेश्वर महादेव शिवालय की प्रथम वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन।

SHARE:


महाआरती में दीपक लिए उमड़ा जनसैलाब।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)श्री राम नगर सैनी समाज संस्था भवन परिसर स्थित श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार को पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रहा। पूजा-अर्चना का कार्य प्रारंभ में ही पंडित शिव नारायण और हनुमान प्रसाद ने विधि-विधान पूर्वक संपन्न किया।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः अभिषेक से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दुग्ध और पंचामृत अर्पित कर भगवान महादेव की आराधना की। अभिषेक के बाद आयोजित भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय कलाकारों और भजन मंडलियों ने शिव भजनों के स्वर से उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। शाम 6:15 बजे हुई भव्य महाआरती कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

समाज की अपील पर श्रद्धालु अपने घरों से थालियों में पाँच दीपक लेकर पहुंचे, जिससे सामूहिक दीप प्रज्वलन के बीच एक दिव्य और अद्भुत पावन दृश्य बन गया। इससे परिसर व आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। माली समाज के अध्यक्ष तेजकरण सैनी ने सभी धर्मप्रेमियों और समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की अपार उपस्थिति ने इस आयोजन को अत्यंत सफल और स्मरणीय बना दिया।

इस अवसर पर माली सैनी समाज अध्यक्ष तेजकरण सैनी, गणेश सैनी, रामजीलाल सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, भागचंद सिंगोदिया, शेष नारायण सैनी, प्रेमचंद, रामेश्वरलाल, जसवंत, मूलचंद, पार्षद पूजा भाटी, गीता देवी, सुमन सैनी, उर्मिला देवी, गुड्डू, कैलाश सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now