[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

इंसान को अपनी वाणी हमेशा शुद्ध रखनी चाहिए, इंसान की पहचान ही उसकी जुबान से होती है

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

रूण-इंसान को अपनी वाणी हमेशा शुद्ध रखनी चाहिए, इंसान की पहचान ही उसकी जुबान से होती है इंसान की जुबान खुलते ही पता चल जाता है कि इसके संस्कार कैसे हैं ,यह विचार धनारी रामद्वारा के संत चेतन राम महाराज ने बुधवार को गांव चिताणी में आयोजित ग्वाला फार्म हाउस पर कहे।

इसी प्रकार इन्होंने कहा कि इंसान को अपनी जिंदगी में जहां तक हो सके अपने हाथ मुंह से भले कार्य ही करने चाहिए, अगर आप किसी का भला पैसा देकर नहीं कर सकते हो तो आप अच्छा बोलकर भी किसी का भला कर सकते हो, 

यह जिंदगी दो दिनों की है इसीलिए ज्योत से ज्योत जगाते चलो और प्रेम की गंगा बहाते चलो। इस मौके पर महाराज ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया। इस मौके पर महाराजश्री का स्वागत महिलाओं ने बधावणा गाकर किया।

इस अवसर पर कानाराम ग्वाला, भवरू राम ,पपूराम, रामनिवास, चंदाराम सारण, रेवतराम रायद, चुनाराम, जीवनराम बेनीवाल, प्रहलाद लालरिया,ईश्वरराम खूड़खूड़ीया, नाथूराम सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now