
रूण फखरूदीन खोखर
इंंदोकली सिटी में संतों का महिलाओं ने बधावणा गाकर किया स्वागत
रूण-आज के इस मशीनी युग में इंसान के पास समय बहुत कम रह गया है, इसीलिए इस व्यस्ततम समय में धर्म-कर्म के कार्य के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है,

यह विचार निकटवर्ती गांव इंदौकली सिटी में खेजड़ा धाम के संत पांचाराम महाराज ने मंगलवार को भाकर हाउस में हुए एक समारोह के दौरान व्यक्त किये, इन्होंने कहा कि हमें माता-पिता की सेवा करने को सबसे पहले प्राथमिकता देनी चाहिए, जब आपके घर के अंदर बुजुर्ग माता-पिता हैं तो आपको किसी भी मंदिर या देवी देवता के दरबार में जाने से पहले माता-पिता को सुबह उठते ही प्रणाम करने और उनकी सेवा करने पर उतना ही पुण्य मिलेगा।

इसी प्रकार इन्होंने कहा कि वर्तमान युग में मां-बाप और गायों की दशा बहुत ही खराब हो गई है, हमें इस और ध्यान देना बहुत जरूरी है, इसी प्रकार आप दुनिया में आए हो तो कुछ यादगार कार्य करने के साथ-साथ अपने हाथों से पुण्य के कार्य भी करते रहना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी आपको याद रख सके।

इस अवसर पर संत पांचाराम महाराज और संत राजाराम महाराज ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी।इस मौके पर रामदेव भाकर, रामाकिशन, मेहराम ,देवाराम, शिवदान, श्रवणराम और सुगनाराम सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने संतो का फूल माला पहनाकर और महिलाओं ने बधावणा गाकर स्वागत किया।

Author: aapnocitynews@gmai.com




