
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन बैनर तले।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) फुलेरा रेलवे स्टेशन स्थित लोको लॉबी के सामने (रेलवे लोको पायलट) रनिंग स्टाफ ने मंगलवार कोसुबह 10 बजे से 04 दिसम्बर सुबह 10 बजे तक शांतिपूर्ण भूख हड़ताल । यह भूख हड़ताल(हंगर फास्ट) पूरे देश में शुरू कर दी है।

लाखों यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाले लोको पायलट भूखे पेट ही ट्रेन चलाते रहेंगे।यह आंदोलन किसी राजनीतिक मकसद से नहीं, बल्कि रेल सुरक्षा, यात्रियों की जान और रनिंग स्टाफ के सम्मान के लिए किया जा रहा है।प्रमुख माँगें:
महंगाई भत्ता 50% होने पर किलोमीटर भत्ता (KMA) में 25% वृद्धिDA 55% तक पहुँच चुका है, लेकिन KMA पुराने दर पर ही मिल रहा है। यह जोखिम भरे काम का घोर अन्याय है।

रनिंग अलाउंस पर कम से कम 70% आयकर मुक्त यह भत्ता व्यक्तिगत वेतन नहीं, बल्कि ड्यूटी में भोजन-ठहराव-यात्रा
-थकान की भरपाई के लिए है। 1982 से छूट मिलती थी, 2008 में हटा दी गई।पर्याप्त विश्राम की गारंटीस्वस्थ एवं तरोताज़ा लोको पायलट ही सुरक्षित रेल चला सकता है। वर्तमान में विश्राम न मिलने से दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है।Sign On से Sign Off तक अधिकतम 8 घंटे ड्यूटी
रेलवे के Vision-2020 में दिया गया वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। अभी भी 12-14 घंटे तक लगातार ड्यूटी ली जा रही है।

चेतावनीजोनल अध्यक्ष नारायण लाल एवं जोनल सेक्रेटरी देवेन्द्र चौधरी ने स्पष्ट किया:«48 घंटे बाद भी अगर माँगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अगला कड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।»फुलेरा लॉबी पर जयपुर मंडल सचिव रमेश चंद मीणा, मंडल अध्यक्ष हेमन्त कुमार सैन के नेतृत्व में सैकड़ों लोको पायलट एवं असिस्टेंट लोको पायलट अनशन पर बैठे हैं।
रेल सुरक्षा और लोको पायलटों के हक़ की यह लड़ाई जारी रहेगी।

Author: aapnocitynews@gmai.com




