
मनचले युवक को भी धर दबोचा,
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
पुलिस ने राजकार्य में बाधा के प्रकरण में फरार चल रही दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने मैं सफलता हासिल की है जबकि कस्बे में लड़की का पीछा कर रहे एक मनचले युवक को भी पुलिस ने धर दबोचा। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती राशि डोगरा डूडी (IPS) के अनुसार लूट प्रकरण में वारण्टी मूलचंद को पकड़ने गई,

पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने हमला किया था, जिस पर मामला दर्ज हुआ। मुख्य आरोपी को पुलिस ने 17 नवंबर को गिरफ्तार किया जा चुका था। एएसपी दूदू शिवलाल बैरवा, सीओ सांभरलेक अनुपम मिश्रा व फुलेरा थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार के निर्देशन में गठित टीम कांस्टेबल रवि कुमार, सरदार सिंह, रमेश व महिला कांस्टेबल जमुना ने तकनीकी निगरानी से गोरा पुत्री रामदेव और मंजू पुत्री सीताराम पत्नी मूलचंद को गिरफ्तार कर स्कूटी RJ 47 SJ 4357 भी जब्त की।
इसी दौरान एक लड़की का पीछा कर रहे बाबूलाल पुत्र हरीशचंद (तेजाजी चौक, सांभरलेक) को धारा 141 बीएनएसएस में पकड़ा गया। वह पहले भी इसी हरकत पर शांति भंग में गिरफ्तार हो चुका है।

Author: aapnocitynews@gmai.com





